नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जजों ने न्यायाधीशों की संपत्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय न्यायपालिका के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करने को लेकर लिया गया है।
हाल के दिनों में न्यायपालिका के प्रति लोगों का भरोसा कम होता जा रहा है। दिल्ली के एक जज के आवास से नोट मिलने का वीडियो सामने आने के बाद न्यायपालिका की विश्वसनीता को लेकर कई सवाल भी उठने लगे थे।
कोर्ट के प्रति लोगों का विश्वास मज़बूत करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस निर्णय से उम्मीद की जा रही है कि सभी जजों की संपत्ति का ब्यौरा सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर सार्वजनिक होगा।
इसे लेकर सुप्रीम की फुल कोर्ट मीटिंग में सभी जजों ने यह फैसला लिया है। इसमें यह निर्णय लिया गया है कि जजों को पदभार ग्रहण करने और जब भी उनकी संपति में कोई महत्वपूर्ण चीज जुड़ेंगी, तब वे अपनी संपत्ति का ब्यौरा चीफ जस्टिस को देंगे।
यह भी तय हुआ कि स्वयं चीफ जस्टिस भी ऐसा करेंगे। इसके बाद इन संपत्ति का ब्यौरा संबंधित जज की सहमति से सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर डाली जा सकती है। अब तक चीफ जस्टिस समेत 30 जजों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सौंप दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK