झामुमो की मजबूती और सदस्यता को लेकर चर्चा

झारखंड राजनीति
Spread the love

पश्चिम सिंहभूम। झामुमो के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी पप्पू सिंह पाजी, श्यामल दा, आरपी सिंह से पार्टी के नेता शक्ति प्रसाद ने सिदगोड़ा बाजार में मुलाकात की। मौके पर पार्टी को मजबूत और नये सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा की।

शक्ति प्रसाद ने टाइम मैनेजमेंट के बारे में बात की। सदस्यों ने कहा कि सरकार आम जनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। इसकी जानकारी उन लोगों तक पहुंचना जरूरी है, ताकि वे इसका लाभ ले सकें।

सदस्यों ने कहा कि मंईंया सम्मान योजना राज्य के महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया कदम है। इसका लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे लेकर कदम उठाने की अपील की।