- Horoscope Today : 27 मार्च, 2025
मेष
नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं के लिए बहुत सारा पैसा लगाएंगे। संपत्ति के बंटवारे को लेकर बेवजह के झगड़ों में नहीं पड़ें, क्योंकि बड़े सदस्य समस्या को आसानी से सुलझा लेंगे। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
वृष
सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होने से किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। काम को लेकर कोई संकल्प लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे। बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी।
मिथुन
काम में आ रही बाधा दूर होगी। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे। किसी मित्र के बीच अनबन होने की आशंका है। परिवार के सदस्य से निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलेगा।
कर्क
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे। राजनीतिक कार्यों में छवि सुधरेगी। कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। नया मकान, दुकान आदि खरीद सकते हैं। पैसों के मामले में भाई-बहनों से मदद मिल जाएगी।
सिंह
अचानक लाभ मिल सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। घरेलू समस्याओं का अच्छा समाधान मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से अच्छी छवि बनेगी। किसी की बात से दुखी रहेंगे। काम में जल्दबाजी नहीं करें। विवाद से दूर रहें।
कन्या
कुछ काम रुक जाने से टेंशन बढ़ेगी। परिवार में चल रही परेशानियों के बारे में वरिष्ठ सदस्यों से बात करेंगे। उसका समाधान होगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में मनमानी करने से बचना होगा। परेशानियां बढ़ेंगी।
तुला
धन-संपत्ति में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी कानूनी मामले में अच्छे वकील से सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का भी समाधान होगा। पुराना मित्र मिलने आ सकता है।
वृश्चिक
लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दिखावे के खर्चों को लेकर परेशानियां बढ़ेंगी। कुछ नया करने का प्रयास रंग लाएगा। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
धनु
बुद्धि और विवेक से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में तरक्की की संभावना है। संतान की किसी गलती के कारण मन खिन्न रहेगा। पुराने मित्र की याद आ सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।
मकर
किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। कानूनी मामले में जीत मिलने से प्रसन्न रहेंगे। भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। कोई संपत्ति मिलने की भी संभावना है।
कुंभ
वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। नौकरीपेशा किसी नई समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित हैं तो वह भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। दिल की बात किसी से साझा कर सकते हैं। काम को लेकर जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है।
मीन
घर के खर्चे बढ़ने से टेंशन बढ़ेगी। व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे थे, तो मिल-बैठकर सुलझाने की कोशिश करें। जिम्मेदारियां बढ़ने से घबराने की जरूरत नहीं है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। व्यापार में अच्छा मुनाफा नहीं मिलने से परेशान रहेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


