आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला परिषद कार्यालय स्थित सहकारिता भवन परिसर में आंदोलनकारियों की अहम बैठक रामनंदन साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के झारखंड आंदोलनकारी महिला व पुरुषों ने भाग लिया। सभा में सभी ने सरकार से न्यायोचित मांग पर यथाशीघ्र कार्य करने की मांग की।
आंदोलकारियों ने 24 मार्च को झारखंड विधानसभा का घेराव कर अपनी मांगों को रखने की बात कही। सभी को एक समान पेंशन और हक अधिकार देने की मांग की। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनंदन साहू ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में झारखंड आंदोलनकारियों से भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम की सफलता के लिए आंदोलनकारियों द्वारा रणनीति तैयार की गई। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरि गोप, प्रखंड सचिव आयता उरांव, अश्विनी यादव, ब्रजेश भगत, अनंत राम, अखिलेश कुमार यादव, अनिल कुमार साहू, आनंद कुमार साहू, इलिसावा टोप्पो, जमुना भगतांइन , सुल्तान अंसारी आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK