रांची में इमका मीट, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल बने झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के झारखंड चैप्‍टर का वार्षिक उत्सव कनेक्शन्स-2025 रांची में संपन्न हुआ। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत संस्थान के पूर्वर्ती छात्र शामिल हुए। सभी ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को सर्वसम्मति से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया है।

किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार की तरह है। आपस में मिलते रहने से हम सुख-दुख शेयर कर पाते हैं। एक-दूसरे की मदद कर पाते हैं। मीट में आए एलुमनी के बच्चों ने इस मौके पर प्रस्तुति भी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चैप्टर की निवर्तमान महासचिव सचिव मनीषा सिंह ने की। कार्यक्रम में दिल्ली से एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष गुप्ता के अलावा रि‍तेश वर्मा और बद्री नाथ ने भाग लिया। सीयूजे, रांची में सहायक प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार ने मंच संचालन किया। धन्यवाद पूजा अमृता उरांव ने किया।

सीयूजे, रांची के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष देवव्रत सिंह, रांची विश्वविद्यालय के शिक्षक संतोष उरांव, पीआईबी के अधिकारी ओंकार पांडेय ने अपने संबोधन में इमका के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में अमित गुप्ता, आनंद दत्त, शुभम, देवेंद्र कुमार, कुणाल किशोर, पंकज चंद्र गोस्वामी, समीर उरांव, मुकुल तायल, अंकुर कुमार, विवेकानन्द सिंह, प्रणव प्रत्युष, रंजीत कुमार, निरज कुमार सहित अन्‍य पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK