रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज भवन में 20 मार्च को शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य का सृजन हुआ, लेकिन राज्य के विकास के लिए बहुत कार्य करने होंगे। उन्होंने अधिकारियों को राज्य की जनजातीय आबादी के उत्थान के प्रति विशेष संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
राज्यपाल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए झारखंड में प्रशिक्षण के दौरान मिले अवसरों और सीख पर चर्चा की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK