
- 7 मामलों को न्यायायल के समक्ष रखा गया था
रांची। झालसा के निर्देश पर डालसा, रांची ने 16 मार्च, 2025 को बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) मनोज कुमार इंदवार, सार्थक शर्मा, श्री प्रशांत गुप्ता, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, विजय यादव, बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार के कारापाल, काराकर्मी, अधिवक्ता, न्यायालयकर्मी एवं बंदी उपस्थित थे।
विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में संसीमित 7 बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था। 3 बंदियों को जेल अदालत का लाभ देते हुए कारा मुक्त किया गया। इसमें अजीत कुमार महतो, शंकर तिर्की एवं विशाल पुरकायत के नाम शामिल है।
मौके पर जेल अदालत -सह- विधिक जागरुकता शिविर में बंदियो को लीगल एड क्लिनिक के बारे में जानकारी दी गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK