Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। चाईबासा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्य के कई जिलों में कल लू का प्रभाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 मार्च, 2025 को दी।
तापमान में बदलेगा
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
बादल छाए रहेंगे
केंद्र के अनुसार 16 और 17 मार्च को आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
19 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में इसका असर देखने को मिलेगा।
कुछ जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 20 और 21 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां चलेगी लू
केंद्र के अनुसार 16 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं लू चल सकती है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK