चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने एक बार फिर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। सर्च अभियान में पुलिस ने पांच किलो का एक आईईडी बरामद किया। आईईडी को पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया है।
एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस और सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ जराईकेला थाना के बाबुडेरा के आस-पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान के चला रहे थे। इस दौरान पांच किलो का एक आईईडी बम बरामद किया। यह आईईडी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। सुरक्षाबलों ने बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ता के सहायता से डिफ्यूज कर दिया है।
एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया और अश्विन सहित अन्य अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसी सूचना पर चार मार्च 2025 से पुलिस और सीआरपीएफ की अलग-अलग बटालियन अभियान चला रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK