Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। लगातार चार दिन लू चलेगी। इसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। गुरुवार को बहरागोड़ा का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 मार्च, 2025 को दी।
तापमान में बदलेगा
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
कल से ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 14 और 15 मार्च को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
गर्जन वाले बादल
केंद्र के अनुसार 16 और 17 मार्च को आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं। गर्जन वाले बादल बन सकते हैं।
यहां चलेगी लू
केंद्र के अनुसार 14 से 17 मार्च तकक राज्य के दक्षिण-पूर्वी, एवं उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसका प्रभाव पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, पलामू जिलों में देखने को मिलेगी।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK