पलामू। जिले के सुदुरवर्ती सीमांत प्रखंड हुसैनाबाद के प्रसिद्ध पंच सरोवर गईता पोखरा में राजद व गंठबंधन के होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि होली हिन्दुओं का महान पर्व है। बुराइयों पर अच्छाइयों का प्रतीक है। इस पर्व को मिल जुलकर मनायें। साथ ही, पाक माह रमजान भी चल रहा हुए है। अतः एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करते हुये हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाये।
मंच संचालन राजद नेता राज अली ने किया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका पुष्पा राणा ने अपनी टीम के साथ गीत संगीत प्रस्तुत की। मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राजद के शीर्षस्थ नेताओं के साथ अजाप्टा प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, विनोद प्रसाद, अंगद प्रसाद, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, रविंद्र पासवान, संजय कुमार, जितेंद्र राम, शंकर पासवान, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, महेंद्र बैठा सहित अन्य उपस्थित थे।
इसके पूर्व आवास पर मुलाकात के दरम्यान कहा कि होली बाद विधानसभा में ध्यानाकर्षण द्वारा एमएसीपी लाया जायेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK