नई दिल्ली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास मिशन (NBCFDM) में 7 हजार से अधिक विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकलने का दावा किया जा रहा है। इन पदों पर अप्लाई करने से पहले आवेदक कुछ जरूरी तथ्यों के बारे में जरूर जान लें।
NBCFDM खुद को भारत सरकार के Ministry of Social Justice & Empowerment से संबद्ध संगठन के रूप में बता रहा है। पूरे देश में भर्ती कर रहा है।

संगठन की दो वेबसाइट http://chnbcfdmvacancy.in और http://chnbcfdm.in ने जिला परियोजना अधिकारी, लेखा अधिकारी सहित अन्य पदों के लिए रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है।
PIB ने इसका Fact Check किया। जांच में दोनों वेबसाइट फर्जी पाई गई हैं। पीआईबी के अनुसार NBCFDM का भारत सरकार के मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम की आधिकारिक बेवसाइट https://nbcfdc.gov.in है। निगम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए यहां जाएं।
ऐसी वेबसाइटों पर संवेदनशील व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी साझा नहीं करें। इससे सावधान रहें। ऐसे संदिग्ध साइबर अपराधों की रिपोर्ट https://cybercrime.gov.in पर करें।
ये है फर्जी विज्ञापन

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK