नई दिल्ली। वर्ष 2025 में भारतीय रेल विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने के साथ भारत अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की ओर अग्रसर है। यह उपलब्धि ना केवल देश के तकनीकी विकास का प्रतीक है, बल्कि भारत के सतत परिवहन और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। रेलवे के विद्युतीकरण पर 100 रुपए का रंगीन सिक्का जारी होगा।
बताते चलें कि 16 अप्रैल, 1853 को भारत में पहली बार ट्रेन चली और 3 फरवरी 1925 को मुंबई के विक्टोरिया टर्मिनस से कुर्ला तक पहली विद्युत ट्रेन चली। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार 100 रुपए का एक रंगीन स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है।
सिक्को का संग्रह और अध्ययन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा है, जब देश में कोई रंगीन स्मारक सिक्का जारी होने जा रहा है। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5-5 प्रतिशत निकल एवं जस्ते का मिश्रण होगा।
सिक्के के एक तरफ विद्युतीकरण को दर्शाते हुए ट्रेन इंजन का रंगीन चित्र होगा जिसके ऊपर की परिधि पर हिन्दी और निचली परिधि पर अंग्रेजी में भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण के 100 वर्ष लिखा होगा। इस रंगीन चित्र के नीचे वर्ष 1925-2025 लिखा होगा।
सिक्के की दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 100 लिखा होगा। अशोक स्तंभ के दाएं और बाएं हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में भारत लिखा होगा। सुधीर के अनुसार इस पहले रंगीन स्मारक सिक्के को लेकर भारतीय रेलवे से जुड़े लोगों सहित आमजन में भी काफी उत्साह है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK