विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को गढ़वा विधायक सह विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। राज्य की सभी महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने की मांग की।
श्री तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने चुनाव से पूर्व अपनी घोषणा पत्र में राज्य की सभी महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीना देने का वादा किया था। चुनाव जीतते ही सरकार अपने वादे से मुकर गई। मंईयां सम्मान योजना में नया नियम लागू कर राज्य की लाखों महिलाओं को योजना से वंचित करने का काम कर रही है। यह महिलाओं के साथ धोखा है।
गढ़वा विधायक ने सरकार से सभी महिलाओं के साथ-साथ सेविका, सहायिका, विधवा, दिव्यांग और वृद्ध महिला को भी 2500 रुपये प्रति महीना देने के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाया था। इस पर मंत्री के जवाब पर श्री तिवारी ने असंतोष जाहिर किया। विधानसभा अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
श्री तिवारी ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेराल प्रखंड के मथुरा चौक से लगमा एआईडी होते मध्य विद्यालय मेराल तक, ग्राम गोंदा में बंका रोड से सारना पीपल होते हुए एनएच 75 झुमेलवा टोला तेनार सिवाना तक, ग्राम दलेली में बेलवाताड़ मुन्ना उरांव के घर से माहेताम सिवाना तक, गेरुवा भेड़ियाही मोड़ से यूरिया नदी तक, तेनार पाईका टोला पीच रोड से बथान होते हुए वनसीमा तक सड़क निर्माण की मांग की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK