- स्वीकार्य निर्माताओं की सूची जारी की गई
रांची। सेल सुरक्षा संगठन, रांची ने 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सेल एम.टी.आई. में 4 मार्च को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने औपचारिक सुरक्षा ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रकाश और दासगुप्ता ने सुरक्षा शपथ क्रमशः हिन्दी और अंग्रेजी में उपस्थित लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों को दिलाई।
सेल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में, उपरोक्त कार्यों के अलावा सेल के निदेशकों ने श्री एस के वर्मा, ईडी (सीईटी) के साथ सेल के संयंत्रों/इकाइयों में परियोजना निष्पादन के दौरान खरीदे गए उपकरणों और आपूर्ति के स्वीकार्य निर्माताओं की सूची के का अनावरण किया। यह सूची सीईटी, सेल द्वारा तैयार किए गए निर्माताओं को मानकीकृत करने का एक प्रयास है।
यह कार्यक्रम एमटीआई, सेल में चल रही वार्षिक बिजनेस प्लान बैठक के दौरान आयोजित किया गया था। स्वीकार्य निर्माताओं की सूची का उद्देश्य परियोजना निष्पादन के दौरान उपकरणों और आपूर्ति के निर्माताओं से संबंधित कठिनाइयों को कम करना है। सूची में वर्तमान में 1100 से अधिक नाम हैं।
मौके पर निदेशक प्रभारी (भिलाई एवं दुर्गापुर और बर्नपुर का अतिरिक्त प्रभार) अनिर्बान दासगुप्ता, निदेशक (वाणिज्यिक) वी.एस. चक्रवर्ती, निदेशक (वित्त) ए.के. तुलसियानी, निदेशक (कार्मिक) के.के. सिंह, निदेशक प्रभारी (बोकारो) बीके तिवारी, निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं एवं कच्चा माल) एमआर गुप्ता, निदेशक प्रभारी (राउरकेला) आलोक वर्मा, कार्यपालक निदेशक (सेल सुरक्षा संगठन) अनूप कुमार, सेल के सभी संयंत्रों एवं इकाइयों के कार्यपालक निदेशक, सेल की रांची इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK