रांची। यात्रियों की सुविधा और होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रांची- गोरखपुर- रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।
इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 6 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 7 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त का 1 कोच यानी 22 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 02883 रांची- गोरखपुर होली स्पेशल 12 मार्च, 2025 को रांची से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान बुधवार 23:55 बजे, मुरी आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:55 बजे, गोमो आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे, कोडरमा आगमन 05:33 बजे प्रस्थान 05:35 बजे, गया आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:25 बजे, बनारस आगमन 11:45 बजे प्रस्थान 11:58 बजे एवं गोरखपुर आगमन गुरुवार 19:50 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 02884 गोरखपुर- रांची होली स्पेशल 14 मार्च, 2025 को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान शुक्रवार 11:00 बजे, बनारस आगमन 18:15 बजे प्रस्थान 18:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 19:23 बजे प्रस्थान 19:33 बजे, गया आगमन 22:05 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, कोडरमा आगमन 23:23 बजे प्रस्थान 23:25 बजे, गोमो आगमन 01:05 बजे प्रस्थान 01:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, मुरी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे एवं रांची आगमन शनिवार 05:30 बजे होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK