खूंटी। सबका साथ-सबका विकास के नारे को मुरहू की बिचना पंचायत अंतर्गत पेलौल गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को मूर्त रूप देने का काम किया है। ग्रामसभा में यह बता दिया कि हमें अपने गांव के विकास की चिंता स्वंय करनी चाहिए। गांव एकजुट रहे तो मुश्किल काम भी चुटकियों में निबट जाता है। ग्रामसभा पेलौल और सेवा वेलफेयर सोसाईटी ने गुरुवार को संयुक्त रूप से महज एक घंटे में गांव के बगल में बहने वाली बनई नदी पर 40 फीट लंबा बोरीबांध बना डाला।
ग्रामसभा की बैठक के बाद सुबह सात बजे गांव के सभी 70 परिवार के एक-एक सदस्य हाथों में कुदाल, गैंता, बेल्चा आदि लेकर सुबह सात बजे बनई नदी पहुंचे। वहां पहले से बोरा रखा हुआ था। जल संरक्षण और नदी को बचाने का जज्बा गांव के लोगों पर इस कदर हावी था कि सात बजे बोरीबांध बनाने का काम शुरू किया गया और आठ बजे 40 फीट लंबा बोरीबांध बनकर तैयार हो गया।
ग्रामप्रधान शिवशंकर मुंडा ने कहा कि बोरीबांध बनने के बाद गर्मी के दिनों में पानी की समस्या नहीं होगी। खेतों की सिंचाई के साथ ग्रामीण स्वंय नहाने धोने और मवेशियों को पानी पिलाने का काम कर सकेंगे। प्रगतिशील किसान लक्ष्मण महतो ने कहा कि बोरीबांध बनने के कई फायदे गांव के लोगों को मिलेगा। गांव का भूगर्भीय जलस्तर भी उपर आएगा।
सेवा वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि जिले में बोरीबांध निर्माण के लिए जिले के एसपी अमन कुमार और एपेक्स कंक्रीट इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, तुपुदाना, रांची के निदेशक विपीन कुमार सिंह के द्वारा सीमेंट की खाली बोरियां उपलब्ध कराई जा रही है।
बोरीबांध में श्रमदान करने वालों में ग्रामप्रधान शिवशंकर तिडू, लक्ष्मण महतो, प्रफुल्ल तिडू, जगन्नाथ रूंडा, दुर्गा स्वांसी, संदीप कंडुलना, नियारण संगा, मार्शल तिडू, समीर कंडुलना,सरजू महतो, अनिल रूंडा, पहलू स्वांसी, इलियस तिडू, गोमेया तिडू, मंगल बोदरा, आर्यन तोपनो, जोहन संगा, सालू तोपनो समेत अन्य ग्रामीणों ने श्रमदान किया।
ग्रामीणों द्वारा स्वंय अफीम की खेती खत्म करने के बाद जिला पुलिस के द्वारा उन्हें वैकल्पिक खेती करने में सहयोग किया जा रहा है। जिले के एसपी अमन कुमार के द्वारा सेवा वेलफेयर सोसाईटी के माध्यम से ग्रामसभा सदस्यों को साथ लेकर शुक्रवार को सुरूंदा-मुरहू नाले पर चार से पांच बोरीबांध का निर्माण किया जाएगा। किसानों के बीच मुंग के बीज भी वितरित किए जाएंगे। मौके पर खूंटी कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष सह वैज्ञानिक डॉ दीपक राय समेत कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK