केंद्रीय संचार ब्यूरो ने पीआईबी के साथ मिलकर किया जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके सम्पन्न होने पर पीआईबी के साथ संयुक्त रूप से मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती कृतिका तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई।

जागरुकता कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि एवं सीबीसी रांची के कार्यालय प्रमुख शाहिद रहमान और क्षेत्र प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पांडेय ने किया। इसके बाद विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृतिका तिवारी को शाल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

मौके पर श्रीमती कृतिका तिवारी ने कहा कि सफाई की शुरुआत सबसे पहले हमें अपने मन से करनी चाहिए। इसके बाद अपने घर से फिर अपने कार्य स्थल और समाज एवं देश के प्रति सफाई के प्रति नागरिक फर्ज को निभाना चाहिए। उन्होंने शहर में सूखे एवं गीले कचरे का अभी भी आम नागरिकों द्वारा अलग नहीं किए जाने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।

इससे पूर्व विषय प्रवेश कराते हुए शाहिद रहमान ने स्वच्छता ही सेवा पर आयोजित होने वाले इस जागरुकता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभाग द्वारा पिछले दिनों में चलाए गए स्वच्छता अभियानों की की चर्चा की। इस अवसर पर जिन कर्मचारियों ने विशेष योगदान किया, उन्हें सम्मानित करने की विशेष पहल से भी उन्होंने सभी को रूबरू किया।

स्वागत भाषण में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी से ओंकार नाथ पांडेय ने स्वच्छता के प्रति हमारे राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी के विचार को सभी के समक्ष रखा। पीआईबी एवं सीबीसी द्वारा आयोजित इस जागरुकता अभियान के लक्ष्य एवं सार्थकता के बारे में उपस्थित कर्मियों एवं अधिकारियों को जानकारी दी।

इस अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता से जुड़े प्रश्नों को कर्मचारियों से पूछा गया। सही उत्तर देने वाले को डस्टबिन देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही आज के कार्यक्रम में शामिल सभी कर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप वाटर बोतल दिया गया।

मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। हर वर्ष 100 घंटे श्रमदान करने का प्रण किया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में विशिष्ट अतिथि एवं अधिकारियों द्वारा झाड़ू के साथ सफाई अभियान भी चलाया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK