हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग के इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव के हिन्दुस्तान चौक में साउंड सिस्टम और झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इसके बाद उग्र भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मामले को नियंत्रित किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिवरात्रि पर गाना बजाने के लिए लाउडस्पीकर लगाने के दौरान यह घटना घटी। उपद्रवियों ने तीन बाइक, एक दुकान और एक कार को आग के हवाले कर दिया। एक ऑटो में भी तोड़फोड़ की है। पूरी सड़क पर पत्थर के टुकड़े पड़े नजर आए। प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को शांत कराया।
प्रशिक्षु आईएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इचाक प्रखंड के पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। इस घटना में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन ने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
इस मामले में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह घटना निंदनीय और पीड़ादायक है। सरकार को ऐसे लोगों पर कड़ाई से निपटना चाहिए। ऐसी घटनाएं सरस्वती पूजा में प्रतिमा विसर्जन और होली जैसे त्योहारों पर तनाव पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे कौन से लोग हैं, जो हमेशा शांति और अमन चैन को छीनना चाहते हैं। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शांति की स्थिति है, लेकिन झारखंड में ऐसी घटनाएं क्यों होती हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में बंग्लादेशी घुसपैठिये लगातार यहां की डेमोग्राफी और विधि व्यवस्था को बर्बाद कर रहे हैं।
झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस मामले के दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK