मोरहाबादी मैदान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • निःशुल्क एंट्री, सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा एक्सपो

रांची। उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार इस तरह का स्टेट हैंडलूम एक्सपो ऑर्गेनाइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सपो एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो ना केवल झारखंड के हैंडलूम सेक्टर में काम करने वाले बुनकरों को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि पूरे देश के अन्य राज्यों को भी मंच दे रहा है। वह 25 फरवरी को मोराहबादी मैदान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

श्री राजकमल ने कहा कि झारखंड एक विकसित होता हुआ राज्य है। यहां के लोग काफी कला प्रेमी हैं। यहां की संस्कृति में जो कला है, उसका स्वरूप यहां की कलाकृतियों में दिखाई देती है। हैंडलूम एक्सपो हर साल यहां ऑर्गेनाइज करने के लिए हम लोग एक संकल्प लेंगे। जो बुनकर समिति हैं, उन्हें शेड बनाने से लेकर, मशीन लगाने तक कई सारे सब्सिडीज सरकार के द्वारा दिया जाएगा। प्रति साल सैकड़ों की संख्या में इस तरह की सहयोगी समितियों को भी राशि प्रदान करने का काम किया करते हैं।

झारक्राफ्ट की एमडी श्रीमती कीर्ति श्री ने कहा कि झारक्राफ्ट के द्वारा पहली बार स्टेट हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 80 से अधिक स्टॉल हैं। देश के विभिन्न कोने से हमारी बुनकर कम्युनिटीज ने अपना स्टॉल लगाया है।  यह एक्सपो बॉयर और सेलर के बीच में एक समन्वय स्थापित करने के लिए और बुनकर कम्युनिटीज को एक विश्व एवं राज्य स्तर पर एक पहचान दिलाने के लिए मंच है।

एमडी ने बताया कि करीब 15 दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में कुक्कुम धागे को बनाने की विधि और कपड़े की बुनाई का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया जाएगा। साथ ही अगले 15 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राज्य एवं अन्य प्रांतों के क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस साल दिल्ली, कोलकाता, अयोध्या और मुंबई में भी हम हैंडीक्राफ्ट के शोरूम खोल रहे हैं।

एक्‍सपो 10 मार्च 2025 तक चलेगा। एक्सपो में बंगाल, बिहार, ओडिसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में आए बुनकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा झारखंड के बुनकर केंद्र के 80 स्टॉल भी लगाए गए हैं।

कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान उद्योग सचिव अरवा राजकमल के हाथों बुनकर से जुड़े लाभुकों के बीच लूम वितरण, वर्क शेड स्वीकृति पत्र, और ट्रेनिंग के लिए पत्र का वितरण किया गया।

स्टेट हैंडलूम एक्सपो उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से निदेशक उद्योग सुशांत गौरव, एमडी ज़िडको श्रीमती आकांक्षा रंजन, सीईओ मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड हिमांशु मोहन, एमडी श्रीमती प्रेरणा दीक्षित सीईओ खादी बोर्ड श्रीमती सुमन पाठक, जीएम झारक्राफ्ट पंकज कुमार साव सहित राज्य और अन्य प्रदेशों से आए बुनकर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK