प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के चंद्रमोहन तियु ने कहा कि यह हेमंत सोरेन सरकार की आदत है। दोषी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके लिए शिक्षा मंत्री को त्यागपत्र देना चाहिए।

श्री तियु ने आगे कहा कि यह सरकार छात्रों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। इसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा इस मुद्दे पर संघर्ष करना जारी रखेगा। छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, जय किशन बिरूली, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, हेमंत केसरी, शिवा बजाज, रूप दास, भीम सिंह तिरिया, मणिकांत पोद्दार, नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, रंजन प्रसाद, कामेश्वर विश्वकर्मा, अमित नाग, हेमंती विश्वकर्मा, राजेश खंडेलवाल, जगदीश निषाद, सुब्रतो सिंह, मृदुल निषाद, अजय मोहता और राजू निषाद शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *