Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 24 घंटें में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। खूंटी के तोरपा में बहुत भारी बारिश हुई। कल कई जिलों में ओले पड़ेंगे। कुछ जगहों गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। अगले 5 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 21 फरवरी, 2025 को दी।
कल कई जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 22 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
23 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 23 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
यहां आंधी चलने की आशंका
केंद्र के अनुसार 22 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।
केंद्र के अनुसार 23 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।
यहां पड़ सकते हैं ओले
केंद्र के अनुसार 22 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका जिले में कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK