यूनाइटेड मिल्ली फोरम ने विधायक का किया सम्मान,  सौंपा मांग पत्र

झारखंड
Spread the love

  • सभी के सहयोग से हुसैनाबाद होगा नंबर वन : विधायक

पलामू। यूनाइटेड मिली फोरम ने हुसैनाबाद के दाता नगर में हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान ने की। संचालन मास्टर जुबैर अहमद ने किया। इस मौके पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव को अंगवस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया गया। फोरम ने विधायक को मांग पत्र भी सौंपा।

मौके पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि उत्तर कोयल मुख्य नगर की सभी वितरणी नहरों को पक्कीकरण कराकर सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोन नदी से लिफ्ट कर पानी करारबार व अन्य नदियों में गिराकर संपूर्ण इलाके में सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी।

नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द ही पानी की समुचित व्यवस्था पर काम हो रहा है। उन्होंने फोरम की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी राजनीति में अल्पसंख्यकों को भागीदारी दिया है, आगे भी रहेगा।

विधायक ने उर्दू स्कूलों को उत्क्रमित करने के साथ शिक्षा की समुचित व्यवस्था के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हुसैनाबाद विकास के मामले में राज्य में सबसे आगे होगा।

मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य डॉ एजाज आलम, राज अली, कांग्रेसी नेता हसनैन जैदी, कलामुद्दीन खान, नगर पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, राजद के खुर्शीद अहमद, आमीन अली खान, जाफर इमाम, नेहाल असगर, मौलाना अब्दुल सलाम, प्रोफेसर निजामुद्दीन,मो रशीद, असलम खान सहित अन्‍य मौजूद थे।

फोरम की मांगें

उर्दू विद्यालयों को सामान्य विद्यालय में परिवर्तित कर दिया गया है, उसे पुनः उर्दू विद्यालय की मान्यता दिलाने का प्रयास किया जाये। नगर निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व दिया जाये। विधायक कोटे की राशि‍ में अल्पसंख्यकों के लिए आबादी के अनुसार हिस्सेदारी का प्रावधान किया जाये। प्रखंड का एक मात्र उर्दू मध्य विद्यालय हुसैनाबाद को मैट्रिक तक स्तरोन्नत कराने की पहल की जाये। विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को विस्तारित एवं सुदृढ़ किया जाये। अनुमंडलीय अस्पताल में महिला एवं शिशु रोग विशेषज्ञ का पदस्थापन कराया जाये। हनुमान विगहा, जपला चौबे को शहरी फीडर से जोड़ा जाये।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK