Ranchi: रिम्स में निजी एंबुलेंसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 240 एंबुलेंस जब्त

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स कैंपस में खड़ी निजी एंबुलेंसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। रांची प्रशासन ने रिम्स परिसर में खड़ी 240 एंबुलेंसों को जब्त कर लिया है। जब्त एंबुलेंसों को बरियातू थाना में रखा गया है। एंबुलेंस संचालकों और चालकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि एंबुलेंसों को छोड़ा नहीं गया, तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान एंबुलेंस चालक और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की झड़प भी हुई है। जिसके बाद एंबुलेंस को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि एंबुलेंस की वजह से रिम्स परिसर में जाम का संकट बनता रहता है।

बता दें कि, रिम्स में दिनभर मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। सरकारी एंबुलेंस की कमी की वजह से इन प्राइवेट एंबुलेंसों की जरुरत मरीजों को पड़ती है। रिम्स में एंबुलेंसों को खड़ी करने की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से चालक जहां जगह मिलती है, वहां एंबुलेंस को खड़ी करते हैं।

इन सबके बीच बड़ी समस्या यह है कि अगर एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल कर दी, तो मरीजों की दिक्कत बढ़ेगी। क्योंकि रिम्स के पास उतनी संख्या में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हैं, जो मरीजों की मांग को पूरी कर सकें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK