बाबा श्याम को 101 सदस्‍यों के दल ने 71 निशान किया अर्पित

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री श्याम मित्र मंडल के 101 सदस्यों के दल ने 17 फरवरी को रिंग्स स्थित परशुराम निशान भवन में निशान पूजन किया। मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, मंजू ढानढनिया ने अखंड ज्योति प्रज्वलित कर बाबा श्याम को पेड़ा फल मेवा अर्पित कर अपनी मनोकामना अर्जी लगाई।

रिंग्स में निशान पूजन के प्रभारी श्रवण ढानढनिया, श्याम सुंदर शर्मा, अनिल नारनौली, श्रवण अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, राजीव केडिया, वेद भूषण जैन, पप्पू अमित झुनझुनवाला, निखिल नारनौली, अमित सरावगी ने पूजन कार्य एवं निशान ध्वज, भेंट बंधवाने आदि कार्यों में सहयोग कर निशान कीर्तन प्रारंभ कराया। अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने श्रवण ढानढनिया मंजू ढानढनिया से प्रथम ज्योत दिलवाकर निशान पूजन कार्य प्रारंभ किया।

सदस्य दल ने 71 निशान को पूजन कर रिंग्स से पदयात्रा प्रारंभ की। श्याम भक्तों की टोली निशान यात्रा प्रारंभ कर हाथों में लहराते हुए निशान और मुख से श्याम नाम गाते हुए बाबा के धाम की और बढ़ी। शाम 4.30 बजे निशान यात्रा करणी माता मंदिर पहुंचा। वहां से निशान यात्रा प्रारंभ हुई, जो 7.30 बजे खाटू स्थित तोरण द्वार पहुंची। सभी श्याम भक्त तोरण द्वार में पहुंच कर भाव विभोर हो रहे थे। रात करीब 9 बजे श्री श्याम मित्र मंडल का ध्वज निशान बाबा श्याम के आगे अर्पण किया गया।

निशान शोभा यात्रा में अध्यक्ष सुरेश सरावगी, उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, मंजू ढानढनिया, मंत्री श्यामसुंदर शर्मा, यात्रा उपसंयोजक राजीव रंजन मित्तल, स्नेहा पोद्दार, उपमंत्री अनिल नारनौली, बालकृष्ण अग्रवाल, राजीव केडिया, अमित झुनझुनवाला, भारती चितलांगिया, अन्नपूर्णा सरावगी, विजयश्री साबू, रमा सरावगी, वेद भूषण जैन, पप्पू, नेहा सरावगी, शोभा सिंघानिया, स्नेहा पोद्दार, सरिता अग्रवाल, सुनीता मित्तल, आयुषी कटारूका, राजकुमार सिंघानिया, जयप्रकाश मित्तल, अमन बंसल, उमेश कामदार, रतन शर्मा, उत्कर्ष लोहिया, संकेत गाड़ोदिया, राजेश सिंह, शशि सिंह, सनाया, चंदन चौधरी सहित अनेक श्याम भक्त शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK