भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान और चुनाव महापर्व पर चर्चा

झारखंड राजनीति
Spread the love

चक्रधरपुर। टोकलो मंडल की इटीहासा पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष साइबो प्रधान ने की। इसमें भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान और बूथों में चुनाव महापर्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने बूथों में कम से कम 50 सदस्य अवश्य जोड़ें, ताकि संगठन सशक्त और मजबूत हो सके।

बैठक में टोकलो मंडल के प्रभारी अशोक दास, जिला के पूर्व उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, ललित मोहन गिलूवा, पंडित महतो, नरसिंह महाली, रवि चक्रवर्ती, सुरेश कुमार प्रधान, अष्ट चंद्र नायक, धर्म गोप और कई अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *