विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटनिया में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, वार्ड सदस्य ब्रह्मदेव यादव, मंजू देवी व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्ति सहायक अध्यापक रामनिहोरा पाल की विदाई के लिए किया गया था।
बता दें कि उन्होंने उक्त विद्यालय में 17 नवंबर, 2003 को योगदान दिया था। वे 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने कार्यकाल में छात्र छात्राओं, विद्यालय परिवार व अभिभावकों के साथ अच्छा व्यवहार रखा था। कार्यक्रम के दौरान कई छात्राओं ने स्वागत व विदाई गीत पर नृत्य कला का प्रदर्शन भी किया।
इसके बाद सहायक अध्यापक रूपलाल प्रजापति, अर्चना कुमारी, सुखदेव प्रजापति, राम विजय राम, शिव कुमार राम सहित पूरे विद्यालय परिवार व ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र व उपहार देकर सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक रामनिहोरा पाल की विदाई की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गा राम ने मंच का संचालन किया।
मौके पर सुनील यादव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, विनय ठाकुर, रामजी यादव सहित अन्य शिक्षक सहित सुखनंदन यादव, सत्येंद्र पाल, रेखा देवी, रामजी चौधरी, विनोद चौधरी, रामनाथ यादव, मुखलाल यादव, दिनेश यादव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK