लंबोदर महतो की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई में कराए गए भर्ती

झारखंड
Spread the love

रांची। आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य और गोमिया से पूर्व विधायक लंबोदर महतो की तबीयत अचालन बिगड़ गई है। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।


बता दें, लंबोदर महतो आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हैं। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान गोमिया की सीट पर जेएमएम उम्मीदवार और मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उन्हें मात दी थी।

लंबे राजनीतिक अनुभव वाले लंबोदर महतो आजसू पार्टी के थिंक टैंक और सुदेश महतो के करीबी नेता माने जाते हैं। उनके अस्वस्थ्य होने की सूचना मिलने के बाद आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो समेत कई आजसू नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।