पलामू। अवैध परिवहन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार ने वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अवैध परिवहन करते 8 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त 5 वाहनों को पंडवा थाना एवं 3 वाहनों को टीओपी 2 थाना को सौंपा गया। वाहन को संबंधित थाना परिसर में ही रखा गया है। इन ओवरलोड वाहनों पर गिट्टी /पत्थर एवं अन्य मैटेरियल लोड थे।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया गया कि यह अभियान व्यवसायिक वाहनों द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे परिवहन के विरूद्ध चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जांच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ उनके कार्यालय कर्मी शामिल रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK