जीएम मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

  • उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज व देश की सेवा करें : ऐनुल हक अंसारी

रांची। जीएम मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मदनपुर में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद ऐनुल हक अंसारी थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा वह हथियार है, जिससे आप दुनिया में ऊंचाई और सफलता हासिल कर सकते हैं। चौदह सौ साल पहले पैगम्बर मुहम्मद साहब ने ज्ञान के माध्यम से सभी बुराईयों को मिटा दिया। शांति और न्याय की स्थापना की।

विद्यालय के निदेशक हसीब अहमद ने स्‍कूल के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से कहा कि 10वीं कक्षा की सफलता आपकी मंजिल नहीं है, बल्कि यह आप लोगों के लिए सफलता की पहली सीढ़ी होगी। आपको और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप जहां भी जाएं सफल हों, आपका अस्तित्व दूसरों के लिए लाभकारी हो।

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य नकीब अहमद ने कहा शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण भी है, आप स्कूल के बाद अब महाविद्यालयों में जाएंगे जहां भटकने और बिगड़ने के बहुत सारे रास्ते आपके सामने होंगे, यदि आपने स्वयं को बचा कर अपने चरित्र को बचा लिया तो आपने बड़ी सफलता प्राप्त कर ली। आपके लिए आपका चरित्र सबसे महत्वपूर्ण और सबसे कीमती होना चाहिए और हर हाल में इसे कलंकित होने से बचाना चाहिए।

सहायक अध्यापक इंशा हसन, हानी हसन व सबीहा परवीन ने अपने विचार व्यक्त किये। कक्षा 10वीं की साइमा हसीब और सबा आफरीन ने स्कूल में बिताए अपने पलों का बेहद भावुक अंदाज में वर्णन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सातवीं कक्षा के छात्र अरमान आदिल की तिलावत कुरान से हुई। कक्षा 7 की आलिया फिरदौस ने नात पेश की। मौके पर सहायक शिक्षिका इंशा हसन, सबीहा परवीन, हनी हसन, तौहीद आलम, बिल्किस बानो समेत सैकड़ों स्कूली बच्चे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK