बीआईटी मेसरा के क्लब ने ‘वृक्षित’ का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी, मेसरा के पर्यावरण संरक्षण एवं जागरुकता क्लब ने किसलय विद्या मंदिर में ‘वृक्षित’ का आयोजन 8 फरवरी, 2025 को किया। आयोजन की शुरुआत विद्यालय के पुस्तकालय में छात्रों को आयोजन व क्लब का परिचय देने से हुई।

इसके बाद सिविल विभाग की संकाय सलाहकार डॉ. नीता कुमारी और कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्रुति गर्ग ने विद्यालय की प्रधानाद्यापिका श्रीमती सुमन ठाकुर को गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया।

इसके पश्चात क्लब द्वारा छात्रों के लिए ओरिगेमी कार्यशाला का आयोजन किया गया। फिर, छात्रों के बीच पर्यावरण जागरूकता के विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने अत्यंत जोश व उत्साह के साथ भागीदारी ली।

इसके बाद क्लब द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इसमें क्लब मेंबर्स के साथ विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया और आयोजन को सार्थक बनाया।

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में शिखा कुमारी व स्वाति कुमारी और ओरिगेमी में अनु कुमारी और स्वाति कुमारी ने विजय प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा 5 के प्रथम कुमार ने अपने कार्य से लोगों का दिल जीता। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK