आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत के की जीत पर जश्न लोहरदगा जिला संगठन ने जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में शनिवार को पावरगंज चौक के समीप जश्न मनाया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत विकास और सकारात्मक विचारों की है। जनता को भ्रम में रखकर बार-बार धोखा नहीं दिया जा सकता। जनता ने विकास चुना है।
ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रचंड जीत और कांग्रेस पार्टी की चौथी बार जमानत जब्त खुलकर बयां कर रही है कि जनता हर क्षेत्र से कांग्रेस पूरी तरह जान चुकी है। कांग्रेस अभी भी वही सफल है, जहां भोली भाली जनता को गलत गलत तथ्य परोसती है। कांग्रेस भारत के सकारात्मक कदम और उसकी उपलब्धि पर कभी खुश नहीं हुई।
इस अवसर पर श्रीचंद्र प्रजापति, राज किशोर महतो, अजय कुमार, पंकज देवाशीष कार, लाल निरंजन नाथ शाहदेव, तरूण देवघरिया, संजय कुमार, पशुपतिनाथ पारस, सरोज प्रजापति, मिथुन तमेड़ा, संजय वर्मन, भरत साहू, परमेश्वर भगत,योगेन्द्र कुमार प्रजापति, श्याम वर्मा, सचिन कुमार सिंघानिया, सत्यम कुमार, नीरज गुप्ता, विजय चंद्रशेखर, मनीष गुप्ता, चंदन गोप, हसमुख रंजन, अनुभव कास्यकार सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK