विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में माघ पूर्णिमा से 11 दिनों का विराट मेला लगेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई। इस दौरान नालंदा की कंपनी ने झूला लगाने का काम शुरू कर दिया है।
इस मेले में स्थानीय के साथ अन्य कई जिलों एवं दूसरे राज्यों के सैकड़ों व्यापारी अपनी दुकान लगाते हैं। लाखों की संख्या में दूर-दूर से आने वाले पर्यटक 11 दिनों तक जमकर खरीदारी करते हैं। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में 13 फरवरी से 23 फरवरी तक मानस महायज्ञ की रजत जयंती समारोह के मौके पर 11 दिनों का विराट मेला लगाया जा रहा है।
मेला के व्यवस्थापक ज्वाला प्रसाद ने कहा कि 13 फरवरी से मानस महायज्ञ के साथ-साथ विराट मेले की शुरुआत होगी। समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने कहा कि मेले में भीड़ बढ़ने के बाद व्यवस्थित ढंग से मेले का कार्यक्रम सफल नहीं हो पाता। मेला को सुव्यवस्थित बनाए जाने को लेकर इस वर्ष पहले से ही व्यवस्था की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK