बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला कल से

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय 8 से 10 फरवरी तक एग्रोटेक किसान मेला- 2025 का आयोजन कर रहा है।  मेला का केन्द्रीय विषय वस्तु ‘कृषि उत्पादकता, सुरक्षित खाद्य एवं पर्यावरण संरक्षण’ है। इसका उद्देश्‍य किसानों, कृषक महिलाओं एवं युवा उद्यमियों को उन्नत कृषि, पशुपालन, वानिकी, डेयरी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि यंत्रीकरण, खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्द्धन और घरेलू एवं अन्य कुटीर उद्योगों से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना है।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील चन्द्र दुबे ने बताया कि मेला में लगभग 120 स्टाल लगाये गए हैं। इनमें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग, संकाय, 11 महाविद्यालय, इकईयां, तीन क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र एवं 24 कृषि विज्ञान केन्द्रों के अलावा झारखंड में कार्यरत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शोध संस्थान, कृषि से संबंधित विभाग, बीज, कृषि यंत्र एवं उर्वरकों के निर्माता एवं बिक्रेता, बैंक एवं वित्तीय संस्थान और स्वयंसेवी संगठन अपनी तकनीक, सेवाएं एवं उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।

मेला का उदघाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 फरवरी को पूर्वाहन 11 बजे करेंगे। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा तथा भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, नामकुम के निदेशक डॉ सुजय रक्षित उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। समापन समारोह 10 फरवरी को अपरहण 2.30 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे। समापन समारोह में विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की तथा कृषि सचिव अबूबकर सिद्दीख पी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

 मेला के दूसरे दिन 9 फरवरी को महिला कृषक गोष्ठी में कृषि मंत्री और विधायक कल्पना सोरेन भी अतिथि के रूप में भाग लेंगी। पशु-पक्षी प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप होंगे। राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, नामकुम के निदेशक डॉ अभिजीत कर भी इस प्रदर्शनी के अतिथि होंगे।

इस अवसर पर फल, फूल, सब्जी, मसालों, सजावटी, औषधीय एवं सगंधीय पौधों से संबंधित उद्यान प्रदर्शनी, पशु-पक्षी प्रदर्शनी, कृषि यंत्र प्रदर्शनी, किसान गोष्ठी, प्रायोगिक प्रक्षेत्रों का परिभ्रमण का भी आयोजन किया जा रहा है। तीनों दिन किसानों के लिए कृषि तकनीकों से संबंधित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस राज्यस्तरीय आयोजन में प्रान्त के विभिन्न जिलों के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

मेला के मुख्य आकर्षण

  • धान्य, दलहनी एवं तेलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक और फूलों एवं सब्जियों की संरक्षित खेती का जीवंत प्रदर्शन।
  • विश्वविद्यालय एवं अन्य सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों द्वारा कृषि यंत्र, कृषि रसायन, कृषि साहित्य का प्रदर्शन एवं बिक्री।
  • फसल एवं सब्जियों के संकर बीज एवं पौध सामग्री की प्रदर्शनी एवं बिक्री।
  • मिट्टी एवं जल की नि:शुल्क जाँच सुविधा।
  • पशु रोगों की जांच एवं निदान के लिए परामर्श।
  • पशु पालन, प्रबंधन एवं पोषण सम्बन्धी परामर्श।
  • सामुदायिक विज्ञान विभाग द्वारा द्वारा निर्मित मिलेट्स के विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पादों की बिक्री।
  • किसानों द्रारा संचालित किसान गोष्ठी।
  • किसानों द्वारा उत्पादित कृषि उत्पादों एवं मूल्य संवर्द्धित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री।
  • प्रगतिशील एवं नवोन्मेषी किसानों का एग्रोटेक मंच से सम्मान।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK