रांची। कांके प्रखंड के कोकदोरो स्थित मदरसा इस्लामिया में 10वीं के बच्चों को विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई। विदाई समारोह में जूनियर बच्चों ने हास्य, व्यंग्य व रंगारंग कार्यक्रमों से सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य मजीद अंसारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं में अनुशासन और उनकी प्रतिभा किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान होती है। मैट्रिक की परीक्षा करीब है। ऐसे में बेहतर परिणाम से आपके मदरसा का गौरव बढे़गा। उन्होंने छात्र छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अच्छे अंक से सफलता हासिल करने का अनुरोध किया।
प्राचार्य मौलाना साबीर हुसैन ने कहा कि विदाई का क्षण शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए दर्द देने वाला होता है, लेकिन ये एक ऐसी विदाई है जिसमें शिक्षकों के मन का सारा दुलार, प्यार व दुवाएं पाने का अवसर बन जाता है।
इसके अलावा सेक्रेट्री तबारक हुसैन, अफजल हुसैन, अफरोज आलम, मेराज अहमद, अजहर अंसारी, इमरान अंसारी, तैयब आलम, हाफीज इमरान, आरफीन अंसारी, फिरदौश आलम, फैयाज अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK