लोहरदगा। भंडरा प्रखंड स्थित लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय के प्रांगण में 5 फरवरी को शिक्षक संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में अतिथियों के साथ प्रखंड के अंचल पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी प्राथमिक से लेकर +2 टू उच्च विद्यालय के लगभग 250 शिक्षक शामिल हुए। शिक्षक हित में एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापक धनेश्वर महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जयनाथ महतो के साथ प्रखंड के सेवानिवृत्त शिक्षक डीपी सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, परमेश्वर भगत, लाल राज किशोर नाथ शाहदेव, कमला कुमारी, सुमित्रा कुमारी, अमृत कुमारी बेक के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद एलबीएस भंडरा के छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार दास एवं उमा नाथ शाहदेव ने किया। शिक्षकों की ओर से मनोरमा कुजुर, अजय तिर्की, विनीता कुजुर, रामप्रवेश गुप्ता ने अतिथियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए संबोधन किया।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जयनाथ महतो, सेवनिवृत्त प्रधानाध्यापक धनेश्वर महतो ने संबोधन में अपने जीवन कार्य की विस्मरणीय पल की चर्चा की। शिक्षकों द्वारा दिये गए सम्मान के लिए अपने उद्गार प्रकट किये। अंचल अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त अतिथि एवं शिक्षकों के स्वस्थ जीवन एवं कार्य निर्वहन करने की अपनी शुभकामनाएं प्रकट की। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया।
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-05-at-8.26.58-PM-1-1024x768.jpeg)
कार्यक्रम के आयोजन में राजेश कुमार सिंह, राजेश प्रसाद सिन्हा, निशांत कुमार, महावीर प्रसाद, अजय कुमार, बिंदिया कुमारी, जुड़ी प्रियंका टोपनो, सोहराय उरांव,शशि भूषण कुमार, अविनाश रंजन सिन्हा, अजय तिर्की, पवन कुमार, लोधेर उरांव सहित प्रखंड के सभी शिक्षकों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK