बालवाडीह में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • कलश यात्रा में 1 हजार महिलाएं हुई शामिल

रांची। अयोध्या में विशाल राम मंदिर के निर्माण के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर सेवा विभाग विश्व हिंदू परिषद ने अनेक कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। इसके तहत ग्यारह स्थानों पर विशाल टुसु मेलों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पहले मंदिर निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत बसंत पंचमी के दिन ग्राम बालवाडीह पंचायत जाड़ेया प्रखंड सोनहातू में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर लगभग 1000 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। राडू नदी व स्वर्ण रेखा नदी के संगम स्थल से अभिषेक के लिए स्नान ध्यान के पश्चात पवित्र जल कलश में लेकर चार किलोमीटर पैदल चलकर सभी जलूस की शक्ल में बलवाडीह राम मंदिर निर्माण स्थल स्थान पर पहुंचे। कलश यात्रा के आगे आगे भक्तवेदांत विद्याभवन कुटाम के 50 से अघिक बाल ब्रह्मचारी अपने गुरु स्वामी सुबल दास जी संकीर्तन कर रहे थे। निर्माण स्थल पर हजारों ग्रामीणों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वामी सुबल दास ने पूजा की और गुरुकुल के बच्चों के द्वारा भव्य हरी कीर्तन किया गया।

रांची से आये प्रकाश बजाज व कृष्ण कुमार गाड़ोदिया ने मधुर कंठ से ग्रामीणों के साथ भजन प्रस्तुत किये। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय सह संयोजक अशोक कुमार अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया की सेवा विभाग द्वारा इस वर्ष सिल्ली, बुंडू, सोनहातू, राहे, तमाड़ और ईचागढ़ प्रखंडों में 5 से अधिक राम मंदिर निर्माण और 5 से अघिक गुरुकुल आश्रम के लिये भूमि उपलब्ध कराने की योजना है।

इस काम को गति देने और पूरे पचपरगना क्षेत्र को रामभक्ति में सराबोर करने के लिए 201 से अधिक 15 से 21 रामभक्तों को लेकर रामायण मंडलियों के गठन का प्रयास किया जा रहा है। पहले चरण में उपरोक्त पांचो प्रखंडों के 104 से अधिक ग्रामों से चयनित और गठित रामायण मंडलियों के बीच एक-एक बड़े आकार की तुलसीदास श्रीरामचरितमानस की प्रति, उसको रखकर पढने के लिये बड़े आकार का रेहल व लाल ओर पीले रंग के पापलीन कपड़े का बंधना वितरित किया गया।

स्वामी सुबल दास ने भक्तिवेदांत विद्याभवन के प्रमुख स्वामी गदाधर की ओर से बताया कि गुरुकुलों को व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा बच्चों को निःशुल्क दी जाये यही उद्देश्य है। यदि क्षेत्र में पांच स्थान उपलब्ध होने पर गुरुकुल आश्रम की स्थापना भक्ति वेदांत विद्या भवन के माध्यम से की जाएगी. नैतिक और व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ वैदिक शिक्षा पद्धति से बच्चों के जीवन में उच्च संस्कारों का समावेश हो। सभी बच्चे जीवन के हर क्षेत्र में बढ़ सके यही लक्ष्य है।

अभी तक कुटाम (गोला-सिल्ली रोड़) स्थित आश्रम में 392 बच्चे निबंधित हो चुके हैं। देश में चल रहे भक्ति वेदांत विद्याभवन के 17 से अधिक आश्रमों में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वैदिक शिक्षा के साथ-साथ उनका झारखंड बोर्ड के अनुरूप भी शिक्षा दी जा रही है। एडमिशन के लिए कक्षा 5 अथवा 11 वर्ष का होना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *