रांची। पिठोरिया स्थित प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में 3 फरवरी को सरस्वती पूजा साथ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडलों और प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया।
छात्रों ने नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र, वृक्कीय कार्य मॉडल जल आसवन कार्य मॉडल गैस उत्सर्जन अभिक्रिया अम्लीयत एवं क्षारीयता की जांच के मॉडल प्रस्तुत किया गया। साथ ही पिठोरिया के प्रमुख स्थल जगतपाल सिंह का किला, नागपुरी संस्थान, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर एऐ मस्जिद के साथ अन्य प्रमुख स्थलों का मॉडल प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सह शिक्षाविद् स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने किया। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों की सराहना की। उन्हें आगे भी विज्ञान के क्षेत्र में नई खोज करने के लिए प्रेरित किया।
छात्रों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स का विस्तृत विवरण दिया। आगंतुकों के सवालों के उत्तर भी दिए। दर्शकों ने छात्रों की प्रतिभा का लोहा माना। सभी मॉडलों की प्रशंसा की। विशेष आकर्षण का केंद्र जगतपाल सिंह का भग्नावशेष किला रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ राम मनोहर लोहिया+2 विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां छात्रों की वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्हें नए आविष्कार करने के लिए प्रेरित करती हैं।
इस मौके अनिल केसरी, रुपाश्री गाड़ी, अमीर अंसारी और पर विद्यालय के निदेशक सुजीत कुमार केसरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय के एचएम विजय पांडे, सचित राणा, शैलेश तिर्की, रंजीत तिर्की, पिंकी कुमारी, शबनम परवीन, नीरज कुमार देव, नित्या, हेमा, मारग्रेट, सुमित्रा, सोबिता, सरिता, अमृता, मोनिका, प्रियंका, आरती और सावधानी कुजूर का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK