सीसीएल से जनवरी में रिटायर हुए 168 कर्मी, दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल के मुख्यालय में ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 जनवरी, को किया गया। मुख्यालय के विभिन्‍न विभागों से रिटायर हुए 13 कर्मियों को विदाई दी गई। जनवरी, 2025 में पूरी कंपनी से 168 कर्मी सेवानिवृत्त हुए।

मुख्‍यालय से सेवानिवृत्त कर्मियों में सुरक्षा विभाग से महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) रवि प्रताप शरण, उत्खनन विभाग से महाप्रबंधक (उत्खनन) अशोक कुमार, निदेशक (कार्मिक) के सचिवालय से महाप्रबंधक (सुरक्षा) शैलेन्द्र सिंह, समाधान सेल से मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) अनिल कुमार मल्लिक, प्रशासन विभाग से मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) सुजीत कुमार गोस्वामी, प्रणाली विभाग से मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) संजय कुमार गुप्ता शामिल हैं।

इसके अतिरिक्‍त चिकित्सा विभाग से लेखपाल ए-1 नायक, गांधी नगर अस्पताल से मेट्रोन ए-1 श्रीमती झुमुर चटर्जी, कार्मिक एवं औ. सं. विभाग से लिपिक ग्रेड-1 श्रीमती अमिता सिन्हा, सिविल विभाग से वरीय मुख्य चैनमेन मोहन सिंह,  तोपा ड्रिलिंग कैंप से रिगमैन-डी खली प्रधान, लपंगा ड्रिलिंग कैंप से रिगमैन मोतीलाल साव एवं सुरक्षा विभाग से मुख्य सुरक्षा प्रहरी श्रीमती सरस्वती देवी रिटायर हुए।

समारोह में सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, सीवीओ पंकज कुमार, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभव और योगदान पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की गई। इसमें कर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके निरंतर विकास की कामना की।

मुख्य अतिथि सीएमडी ने कहा कि आप सभी ने अपनी मेहनत और निष्ठा से कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। सेवानिवृत्ति जीवन की नई शुरुआत है। इस समय को परिवार के साथ बिताएं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।

निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र एवं सीवीओ ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मंच संचालन और धन्यवाद महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) श्रीमती रेखा पांडेय ने किया। कार्यक्रम की सफलता में कल्याण विभाग और अन्य विभागों का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *