हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने ठंड को देखते हुए परियोजना प्रभावित पेटो गांव में 650 ग्रामवासियों एवं जरूरतमंदों को शुक्रवार को कंबल का वितरण किया। इस अभियान में कंबलों का वितरण पेटो गांव मे रहने वाले परिवारों को किया गया। परियोजना ने शुक्रवार को निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन केरेडारी में कराया। यहां पर 147 ग्रामवासियों ने अपना चेकअप कराया। इस कैंप मे ग्रामवासियों को फ्री बुखार, सर्दी और खांसी की जांच उपलब्ध कराई गयी।
जल्द ही चट्टी बरियातु परियोजना द्वारा सभी ज़रूरत ग्रामीण लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। कंबल वितरण को लेकर सुबह से ही गावों में जरूरतमंदों की भीड़ लगने लगी थी। मेडिकल कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा खनन प्रभावित लोगों की सुरक्षित सेहत के लिए समय-समय पर आयोजित की जाती है।
यह कंबल वितरण और निःशुल्क मेडिकल कैम्प का कार्य चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किया गया था। इस मौके पर परियोजना के उप महाप्रबंधक बी नवीन कुमार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj