Jharkhand : बसंत पंचमी की छुट्टी की तारीख बदली, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने बसंत पंचमी की छुट्टी की तारीख बदल दी है। इसका आदेश 31 जनवरी, 2025 को कार्मिक विभाग के संयुक्‍त सचिव आसिफ हसन ने जारी कर दिया।

जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष, 2025 में कार्मिक विभाग की अधिसूचना संख्या-6776, दिनांक-14.10.2024 द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर 2 फरवरी, 2025 (रविवार) को घोषित किया गया था। इस अवकाश के स्थान पर -3 फरवरी, 2025 (सोमवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया जाता है।

कार्मिक विभाग की अधिसूचना संख्या-6776, दिनांक-14.10.2024 को इस हद तक संशोधित समझा जाय।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *