विश्वजीत कुमार रंजन
बंशीधर नगर। गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। सभी ने महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वराज के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, जिसका महत्व कभी कम नहीं होगा।
जिला महासचिव ओम प्रकाश चौबे ने कहा कि महात्मा गांधी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम में अविस्मरणीय है। उन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से ब्रिटिश हुकूमत को झुकने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में जिला सचिव मानिक राम, अनुमंडल अध्यक्ष संतोष कुमार, प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, आशीष जायसवाल, खालिद अंसारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता-गण लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8