कृषि विभाग अनुदान पर किसानों को कई तरह की सुविधाएं दे रहा : उपायुक्‍त

कृषि झारखंड
Spread the love

  • जिला स्तरीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में जिला स्तरीय कृषि मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें 800 किसानों ने भाग लिया।

इस दौरान उपायुक्त शेखर जमुआर, जिप अध्यक्ष शांति देवी, जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, जिला परिषद बिशुनपुरा सह कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग सभापति शम्भू चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधियों समेत अन्य अतिथियों ने मेले का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसलिए किसानों के हितों को ध्यान में रख कर कृषि विभाग कई योजनाएं चला रहा है। कृषि मेला-सह-उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। कृषि विभाग अनुदान पर किसानों को कई तरह की सुविधाएं दे रहा है। सभी किसानों को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रचार-प्रसार का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार किसानों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने किसानों से पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। कृषि विभाग किसानों का जीवन स्तर उंचा करने और उनके उत्पादों को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रहा है।

उपायुक्‍त ने मेले में विभिन्न प्रकार की सब्जी, विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। मेला में किसानों द्वारा उत्पादित फसल की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कोहड़ा, कद्दू, अमरूद, पपीता, बैर, केला, मटर, नींबू, हल्दी, आलू, पतगोभी, मूली, शलजम, मिर्चा, टमाटर, गजर, सेम, ब्रोकली, फूलगोभी, प्याज, अदरक, लहसुन समेत कई सब्जी और फल-फूल शामिल थे।

मेला सह प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को नई-नई तकनीक से खेती करने की जानकारी उपलब्ध कराई गई। मौके पर उपायुक्त ने राज्य बागवानी मिशन (गैर कार्यान्वित जिलों में) योजना अंतर्गत ग्रीन सेडनेट हाउस निर्माण की स्वीकृति राशि सांकेतिक रूप से लाभुकों को दिया। इसके अलावे रोटावेटर प्रेयर पंप इत्यादि का भी वितरण किया गया। लगभग 300 किसानों को विभिन्न फसलों के प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, गव्य पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के कर्मी, किसान मित्र समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8