डीएवी गांधीनगर स्कूल के बच्चों ने ‘सर्योदय आश्रम’ का किया शैक्षणिक भ्रमण

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने ‘गांधी दर्शन’ कार्यक्रम के तहत धुर्वा के तिरिल स्थित छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्योदय आश्रम का शैक्षणिक भ्रमण किया। सामाजिक संस्था रिलेशंस की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्‍हें भ्रमण कराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय चौधरी, सचिव भावना चौधरी, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा उपस्थित थे। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर समाजिक संस्था रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, भजन गायक मनीष सोनी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान 1928 में बनी। यह झारखंड की सबसे पुरानी खादी संस्था है। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर आधारित पूरे आश्रम का भ्रमण किया।

यहां आकर विद्यार्थियों ने चरखा चलाने, तसर से धागा एव वस्त्र बनाने की विधि को बारीकी से जाना। मधु की विशेषताओ की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर बच्चों ने महात्‍मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी दिलाया गया। गांधी दर्शन कार्यक्रम से बच्चे काफी उत्साहित थे।

मौके पर रांची के भजन गायक मनीष सोनी ने गांधीजी के प्रिय भजन रघु पति राघव राजा राम गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नलिनी, कौशल सिंह, संध्या रानी आदि कई स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8