विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। रंका विधायक एवं सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि अगर मैं जनता से किए वादे पर खरा नहीं उतरा, तो विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।
विधायक ने कहा कि पूर्व मंत्री ने बैकडोर से भ्रष्ट पदाधिकारियों के माध्यम से गढ़वा जिले/विधानसभा में आउट ऑफ टर्न और बिना प्रशिक्षण के सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर अपने चहेतों को बैठाया है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की पूर्व मंत्री के इशारे पर उन्हें खुश करने के लिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
श्री तिवारी ने कहा कि रंका एवं मेराल थाना में रात भर अवैध बालू उत्खनन का कार्य चल रहा है। ऐसी पुष्ट सूचना नहीं, बल्कि वीडियो भी भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने मुझे भेजा है। इसका मैं घोर विरोध करता हूं। बालू लोगों को अवश्य मिले, पर नि:शुल्क मिले। बालू का गोरखधंधा रात में नहीं चले। लोगों को कम दाम पर बालू उपलब्ध हो। ट्रैक्टर मालिक की भी थोड़ी कमाई हो, पर यह सरकार और उनके भ्रष्ट पदाधिकारी मानते ही नहीं।
विधायक ने कहा कि सभी भ्रष्ट एवं आउट ऑफ टर्न सेवा दे रहे पदाधिकारियों की सूची तैयार कर रहा हूं। उनके सगे संबंधियों की आय में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जो आय से अधिक संपत्ति के दायरे में आता है। उसकी जांच विधानसभा के माध्यम से कराके उन्हें दंडित कराकर ही दम लूंगा। विधानसभा के पटल पर रखने के बावजूद इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी के साथ ही साथ भारत सरकार को भी लिखूंगा। चाहे जालसाज संवेदक हो, पदाधिकारी हो, किसी को भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि अभी मैं बीमार हूं। इलाज करा रहा हूं। स्वस्थ हो रहा हूं। भ्रष्ट लोगों को ज्यादा पुआ बनाकर खाने की आवश्यकता नहीं है। मैं बहुत जल्द भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सड़क पर भी उतरूंगा। सदन में तो लड़ूंगा ही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8