Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 27 जनवरी, 2025

मेष

लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश छाप छोड़ जाएगी। एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

वृष

घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें।  अधिकारी किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके अच्छा महसूस करेंगे।

मिथुन

किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे।

कर्क

भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धनलाभ होने वाला है। जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे थोड़ा परेशान हो सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

सिंह

कुछ नए मौके मिलेंगे, जो आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या

कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह के लिये सुयोग्य वर मिल सकता है। आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला

कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरू किये गया बिजनेस लाभकारी रहेगा। जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरूरी काम दूसरों के भरोसे नीरे छोड़े। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

कोई नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि इसका श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु

वाणी पर संयम रखना होगा। डॉक्टर नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर

दिन खुशियां लेकर आया है। राजनीति से जुड़े लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं, उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं।

कुंभ

साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग मदद के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस में सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे।

मीन

किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक सुकून का एहसास कराएंगे। मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)