बच्‍चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले की खुटहेरिया पंचायत में मुखिया अनिता देवी, पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा व उपमुखिया अतीस सिंह ने संयुक्त रूप से खेल सामग्री का वितरण किया। मुखिया अनिता देवी ने बताया कि पंचायत के सभी 14 वार्ड व 7 स्कूल में खेल सामग्री का वितरण किया गया।

खेल सामग्री के तहत बच्चों को किक्रेट खेलने के लिए बल्ला, गेंद व विकेट दिया गया। खेलने के लिए फुटबॉल दिया गया। शतरंज, लुडो, कैरम, फ्लाई डीश, स्किपिंग रस्सी सहित अन्य खेल सामग्री दिया गया।

मुखिया ने बताया कि बच्चों के सार्वांगिण विकास के लिए पंचायत के बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण हमेशा किया जाता है। खेल सामग्री प्राप्त करने के बाद बच्चों में खुशी देखी गई।

मौके पर वार्ड सदस्य रेखा देवी, वार्ड प्रतिनिधि राजेन्द्र ठाकुर, रोजगार सेवक शिवशंकर राम, उदल राम, राजगृह प्रसाद सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *