रांची। सीपीआई द्वारा कांके डैम के पास कार्यकर्ता मिलन सह भोज का कार्यक्रम का आयोजन 19 जनवरी को किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला सचिव अजय सिंह, एटक का राज्य महासचिव अशोक यादव, ओम प्रकाश सिंह, बिनोद मिश्रा, ज्योति कुमार, गोरेलाल पासवान, ज्योतिष सिंह सतीश केशरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूरों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिला मंत्री ने लालपट्टा पहनाकर सभी मजदूरों को पार्टी में शामिल कराया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि देश में मजदूरों और किसानों की एकता देश के आम आवाम के लिए जरूरी है। देश में कॉरपोरेट समर्थक सरकार काबिज है, जो मजदूरों और किसानों के हक एवं अधिकार के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। श्रम कानूनों में लगातार परिवर्तन कर मजदूरों के हक अधिकारों को छिनने का कार्य कर रही।
कॉन्ट्रैक्ट पर बहाली और मजदूरों का शोषण हो रहा है। इसलिए मज़दूर और किसानों को एकजुट होकर अपने हक कि लड़ाई लड़नी होगी। अशोक यादव ने कहा कि मजदूरों को अपनी लडाई लड़ने के लिए लालझंडे को मजबूत करना है, तभी हम संवैधानिक मूल्यों को बचा पाएंगे। मुख्य रूप से मजदूर नेता ज्योति कुमार ने पार्टी ज्वाइन करते हुए कहा कि रोजी रोटी के संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8