रांची। धुर्वा स्थित अंबेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में सेनेटरी पैड अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर 100 गर्ल्स क्लब के फाउंडर राजमणि ने जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत सेनेटरी वेडिंग मशीन स्कूल परिसर में लगाया।
मशीन का उदघाटन मुख्य अतिथि डीआईजी रांची अश्वनी कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार (ब्रेन एंड नर्व स्पेशलिस्ट, न्यूरो डिपार्टमेंट सैमफोर्ड हॉस्पिटल), राजमणि ने किया।
सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन को स्कूलों में लगाने का उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान छात्राएं स्कूल आ सके। अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
इस अवसर पर समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, स्कूल के फाउंडर विनोद कुमार बैठा, स्कूल कि निदेशिका संगीता कुमारी, सह निदेशक अमित कुमार सहित स्कूल की शिशिकाएं मोनिका, श्वेता, रुकिया, सुमन व सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8