अभिनेता सैफ अली खान पर घर में जानलेवा हमला, अस्‍पताल में भर्ती

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में जानलेवा हमला हुआ। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे की है। बांद्रा स्थित घर पर अभिनेता पर हमला हुआ। बताया जाता है कि उनके घर में एक व्‍यक्ति ने घुसकर उनपर चाकुओं के कई हमले किए। उन्‍हें लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार के लोगों का कहना है कि सैफ के घर में चोरी की कोशिश की गई। उनका फिलहाल अस्‍पताल में सर्जरी हो रही है। वे खतरे से बाहर हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति चोरी करने के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था। उस व्यक्ति के साथ हुई हाथापाई में अभिनेता को चोटें आई हैं। पुलिस घटना की जांच करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

अभिनेता सैफ अली खान पर एक घुसपैठिये द्वारा हमला किए जाने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी उनके बांद्रा स्थित आवास पर पहुंचकर जांच की। अभिनेता सैफ अली खान के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला ने आज बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया।

लीलावती अस्पताल के डॉ नितिन डांगे ने कहा, ‘सैफ अली खान को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर हमला करने के बाद सुबह 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रीढ़ की हड्डी में चाकू घुसने के कारण उन्हें चोटें आईं। चाकू निकालने के लिए सर्जरी की गई। अब उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वे खतरे से बाहर हैं।’

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8